Surprise Me!

CM शिवराज ने की घोषणा, प्रदेश में प्रॉपर्टी की खरीदी-बिक्री पर अब सेस सिर्फ 1% ही लगेगा

2020-09-07 219 Dailymotion

मध्यप्रदेश में नगरीय क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की बिक्री और खरीदी पर अब सेस 3% की बजाय सिर्फ 1% ही लगेगा। सोमवार को मुख्यमंत्री शिवराज ने 2 प्रतिशत सेस घटाने की यह महत्वपूर्ण घोषणा की। उन्होंने कहा कि कोरोना काल मे आर्थिक गतिविधियां समाप्त हो गई थीं। इसके कारण लोगों की आर्थिक स्थिति बिगड़ गई है। हर व्यक्ति का अपने घर का सपना होता है। 2% की छूट के कारण लोग प्रॉपर्टी खरीदी के लिए आकर्षक होंगे। प्रदेश में रियल स्टेट क्षेत्र में कारोबारी गतिविधियां इससे बढ़ेंगी। यह रियायत 31 दिसंबर 2020 तक लागू रहेगी। इसके अलावा भी अन्य कदमों पर हम विचार कर रहे हैं।