दिल्ली: प्रधानमंत्री मोदी ने रोजगार मेले के तहत 51,000 से अधिक नियुक्ति पत्र वितरित किए इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में कहा, आज धनतेरस के पवित्र त्योहार है। सभी देशवासियों को धनतेरस की बहुत-बहुत बधाई। 2 दिन बाद हम सभी दीपावली का पर्व भी मनाएंगे। इस साल की दीपावली बहुत खास और विशेष है। 500 वर्षों के बाद प्रभु श्रीराम अयोध्या के अपने भव्य मंदिर में विराजमान हैं, और उस भव्य मंदिर में विराजमान होने के बाद ये पहली दीपावली है। इस दीपावली की प्रतीक्षा में कई पीढियां गुजर गईं, लाखों लोगों ने बलिदान दिए, यातनाएं झेली। हम सभी बहुत सौभाग्यशाली हैं, जो ऐसी विशेष, खास और भव्य दीपावली के साक्षी बनेंगे।
#LordShriRam #PMModi #PrabhuRamLalla #Ayodhyatemple #Diwali #Dhanteras